प्रियवर
ऐल्ते विश्वविद्यालय का कला संकाय बुदापैश्त के बीचोंबीच स्थित है। इसका अपना एक विशिष्ट इतिहास है। इसके शैक्षिक स्तर के बारे में बस यह कहा जा सकता है कि हंगरी के कला संकायों में इसका स्थान सर्वप्रथम है।
सन् 2006-07 से विश्वविद्यालय के अकादमिक कार्यक्रम बोलोग्ना प्रक्रिया के अनुसार परिवर्तित किए जा रहे हैं। इससे हमारे संकाय व यूरोपीय संघ के देशों के अन्य विश्वविद्यालय स्तरीय संस्थानों में छात्रों का परस्पर आवागमन आसानी से संभव होगा।
हमारे स्नातक स्तर के अनेक कार्यक्रमों में विदेशी भाषा में शिक्षण की सुविधा उपलब्ध है। इसके साथ ही हम विदेशी छात्रों के लिए विशेष रूप से निर्मित पाठ्यक्रम भी उपलब्ध करवाते हैं। ये पाठ्यक्रम अंतर्राष्ट्रीय छात्र समुदाय की माँगों को पूरा करते हैं। ये छात्रों को हमारे अपने क्षेत्र के इतिहास, संस्कृति और वर्तमान आर्थिक व राजनैतिक मुद्दों से भी परिचित करवाते हैं।
छात्र विविध अंतर्विषय परक एम. ए. पाठ्यक्रमों और अनेक विदेशी भाषाओं के पी-एच.डी. स्तर के पाठ्यक्रमों में से अपनी रुचि के अनुसार अध्ययन कार्यक्रम का चयन कर सकते हैं। संकाय विदेशी छात्रों को भाषा संबंधी पाठ्यक्रमों में अध्ययन की सुविधा भी प्रदान करता है। इनमें अनुवाद और विदेशी भाषा के रूप में हंगेरियन में अध्ययनों को लागू करना शामिल है।
अकादमिक कार्य में देशीय व अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर कार्यरत अंतर्राष्ट्रीय संबंधों, अनुसंधान नेटवर्कों, अनुसंधान परियोजना सहयोगों, अनुसंधान समूहों व विशिष्ट पुस्तकों वाले विशेष पुस्तकालयों का सहयॉग भी लिया जाता है।
हम छात्रों का ऐसे कैंपस में स्वागत करते हैं जिसने पिछले कुछ वर्षों के आंतरिक पुनर्संयोजन के कारण नया रूपाकार ले लिया है। यह तकनीकी रूप से आधुनिक शिक्षा की आवश्यकताओं पर भी खरा उतरता है।
डॉ. तमाश डेत्सो
डीन
कला संकाय |